views
लड्डू गोपाल भजन लिरिक्स इन हिंदी: जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह उत्सव हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह शुभ दिन 16 अगस्त, शनिवार को पड़ रहा है।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। मान्यता है कि जब धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण रूप में अवतार लिया। उनका जन्म आधी रात को कारागार में हुआ था। जन्माष्टमी उसी पावन क्षण की स्मृति में मनाई जाती है, जब भगवान ने अधर्म का नाश कर धर्म की रक्षा हेतु अवतार लिया।
भक्ति में डूबा देश
जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे देश में भक्तिमय वातावरण छा जाता है। मंदिरों और घरों में विशेष सजावट की जाती है। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से मंदिरों को सजाया जाता है। जगह-जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियों का आयोजन होता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी और रासलीला जैसी झलकियां नाटकों और झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत की जाती हैं।
Read More: लड्डू गोपाल के 4 श्रेष्ठ भजन – कृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर अवश्य गाएं ये मधुर गीत
